Home उत्तराखंड हल्द्वानी: दो नशा मुक्ति केंद्रों के संयुक्त निरीक्षण में गंभीर अनियमितताएं उजागर

हल्द्वानी: दो नशा मुक्ति केंद्रों के संयुक्त निरीक्षण में गंभीर अनियमितताएं उजागर

0

हल्द्वानी में दो नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्रों के निरीक्षण के दौरान दवाइयों की अनियमितता, मानक उल्लंघन और स्वच्छता व वेंटिलेशन की कमी समेत कई खामियां पाई गईं।

एक केंद्र में एक्सपायरी दवाइयां व बिना अनुमति उपचार का मामला सामने आया, दूसरे में वेंटिलेशन और स्वच्छता की कमी पर जताई गई नाराजगी

हल्द्वानी। आज दिनांक 23.05.2026 को जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देशों के क्रम में मानस नशामुक्ति केंद्र लामाचौड़ एवं प्रकाश नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र प्रेमपुर लोशज्ञानी हल्द्वानी का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान केंद्रों की व्यवस्थाओं एवं अभिलेखों का परीक्षण किया गया, जिसमें कई अनियमितताएं एवं कमियां प्रकाश में आईं।

मानस नशामुक्ति केंद्र लामाचौड़ में निरीक्षण के समय कुल 56 मरीज भर्ती पाए गए। जांच के दौरान केंद्र परिसर में एक्सपायरी डेट की दवाइयां रखी हुई पाई गईं, जो मरीजों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर जोखिम की स्थिति उत्पन्न करती हैं। इसके साथ ही संस्था के प्रबंधक द्वारा बिना किसी मान्यता प्राप्त चिकित्सीय डिग्री अथवा वैधानिक अनुमति के होम्योपैथी एवं इलेक्ट्रोपैथी दवाओं का उपयोग मरीजों के उपचार में किया जाना प्रतीत हुआ, जो प्रथम दृष्टया चिकित्सकीय मानकों एवं प्रचलित नियमों का उल्लंघन माना जा रहा है।

प्रकाश नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र हल्द्वानी में निरीक्षण के समय कुल 27 मरीज भर्ती पाए गए। यहां मरीजों के लिए पर्याप्त प्रकाश एवं वेंटिलेशन की समुचित व्यवस्था नहीं पाई गई। केंद्र का वातावरण स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के न्यूनतम मानकों के अनुरूप संतोषजनक नहीं पाया गया। मरीजों के आवासीय कक्षों में प्राकृतिक वायु एवं रोशनी का अभाव पाया गया, जिससे उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना व्यक्त की गई। इस संबंध में संस्था के प्रबंधक को उचित वेंटिलेशन व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

अंततः मानस नशामुक्ति केंद्र लामाचौड़ के संबंध में विस्तृत निरीक्षण रिपोर्ट अग्रिम आवश्यक कार्रवाई हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी नैनीताल को प्रेषित की जा रही है। निरीक्षण के दौरान सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उपजिलाधिकारी हल्द्वानी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं सहायक समाज कल्याण अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!