Home उत्तराखंड हल्द्वानी: महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने कालू सिद्ध मंदिर के किए दर्शन,देश...

हल्द्वानी: महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने कालू सिद्ध मंदिर के किए दर्शन,देश -प्रदेश के सुख समृद्धि की कामना

0

हल्द्वानी: सूचना महानिदेशक एवं अपर सचिव मुख्यमंत्री बंशीधर तिवारी ने कालाढूंगी चौराहे स्थित कालू सिद्धू मंदिर में दर्शन कर प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की,मंदिर में दर्शन कर सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी काफी खुश नजर आए क्योंकि उनको कालू सिद्धू मंदिर में दर्शन करने की काफी इच्छा थी, इस मौके पर उन्होंने राज्य सरकार के निर्देशों एवं जिला प्रशासन के प्रयासों से किए गए मंदिर शिफ्टिंग और सड़क चौड़ीकरण कार्य का भी निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रशासन द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में सड़क अवसंरचना को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि सड़कों के चौड़ीकरण से लोगों को ट्रैफिक जाम की समस्या से राहत मिलेगी और यातायात व्यवस्था अधिक सुगम होगी।

बंशीधर तिवारी ने कहा कि उत्तराखंड आने वाले पर्यटकों को भी बेहतर सड़क सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। इससे प्रदेश की सकारात्मक छवि बनेगी और पर्यटक बिना किसी परेशानी के अपनी यात्रा को सरलता एवं सुगमता के साथ पूरा कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए सरकार और प्रशासन समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!