Home उत्तराखंड देहरादून: उत्तराखंड में आईपीएस अधिकारियों के बंपर तबादले, कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों में...

देहरादून: उत्तराखंड में आईपीएस अधिकारियों के बंपर तबादले, कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों में बदलाव

0

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने IPS (आईपीएस) अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादले और नई तैनातियों के आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जारी आदेशों के अनुसार, रिद्धिम अग्रवाल को पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) कुमाऊँ के पद से हटाकर पुलिस महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं, निवेदिता कुकरेती को नया आईजी कुमाऊँ नियुक्त किया गया है। इसके अलावा अनंत कुमार ताकवाले को पुलिस महानिरीक्षक, सीआईडी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके साथ ही आयुष अग्रवाल को उनके वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त 40वीं वाहिनी पीएसी, हरिद्वार की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी गई है।

राज्य सरकार द्वारा किए गए इस प्रशासनिक फेरबदल को पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अधिकारियों की नई तैनाती के साथ ही संबंधित क्षेत्रों में प्रशासनिक कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!