Home उत्तराखंड हल्द्वानी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा: तेज रफ्तार स्कार्पियो ने चार दोस्तों को...

हल्द्वानी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा: तेज रफ्तार स्कार्पियो ने चार दोस्तों को कुचला, चारों की दर्दनाक मौत

0

हल्द्वानी के गौलापार-तीनपानी फ्लाईओवर पर शनिवार रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार स्कार्पियो ने चार दोस्तों को कुचल दिया, जिससे चारों की मौत हो गई।

हल्द्वानी। शनिवार रात एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां गौलापार-तीनपानी फ्लाईओवर पर करीब दस बजे एक तेज रफ्तार स्कार्पियो वाहन ने वहां खड़े चार दोस्तों को बेरहमी से कुचल दिया। इस भीषण टक्कर में चारों युवकों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त स्कार्पियो वाहन में ज्योलीकोट स्थित नैंसी कान्वेंट के निदेशक डॉ. संजय सिंह सवार थे, जबकि गाड़ी उनका चालक पहदान खान चला रहा था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान राहुल राजपूत (17), शिवम (25), अंशु आर्य (20) और आदित्य टम्टा (18) के रूप में हुई है। ये चारों दोस्त रात के समय तीनपानी फ्लाईओवर के ऊपर खड़े थे। इसी दौरान बरेली की तरफ से आ रही बेकाबू स्कार्पियो चारों को रौंदते हुए डिवाइडर पर चढ़ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवकों की स्कूटी कार के नीचे दब गई और स्कार्पियो के पहिये तक उखड़कर दूर जा गिरे।

घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और पुलिस ने तुरंत सभी घायलों को डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने राहुल, शिवम और अंशु को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल आदित्य ने देर रात आईसीयू में दम तोड़ दिया। इस हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया है और पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इस मामले में कार्रवाई करते हुए बनभूलपुरा थाना पुलिस ने निदेशक डॉ. संजय सिंह और चालक पहदान खान को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ में चालक ने दावा किया है कि तेज बारिश के कारण गलत दिशा से आ रहे स्कूटी सवार दिखाई नहीं दिए। हालांकि, सीओ सिटी अमित कुमार सैनी ने बताया कि पुलिस हादसे की असल वजह जानने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!