Home उत्तराखंड उत्तराखंड मौसम अलर्ट: देहरादून समेत कई जिलों में अगले 5 दिन भारी...

उत्तराखंड मौसम अलर्ट: देहरादून समेत कई जिलों में अगले 5 दिन भारी बारिश की चेतावनी, भूस्खलन का खतरा

0

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून ने राज्य के लिए जारी ताजा पूर्वानुमान में अगले पांच दिनों तक कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

देहरादून समेत पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं तेज से अति तेज बारिश के दौर, आकाशीय बिजली और गर्जना की संभावना जताई गई है।

इन जिलों में अलर्ट जारी

रविवार (12 जुलाई) को देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, नैनीताल और चम्पावत में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है। 13 जुलाई को भी देहरादून सहित रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी बारिश का पूर्वानुमान है। 14 जुलाई को देहरादून, नैनीताल, चम्पावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी वर्षा की संभावना बनी रहेगी।

मौसम विभाग के अनुसार 12 से 18 जुलाई तक प्रदेश के अधिकांश पर्वतीय जिलों में अनेक स्थानों पर तथा मैदानी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

विभाग ने चेतावनी दी है कि लगातार बारिश के कारण संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन, चट्टान गिरने, पहाड़ी सड़कों के बाधित होने, नदियों-नालों के उफान और निचले क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बन सकती है। लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने, नदी-नालों से दूर रहने तथा खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!