Home उत्तराखंड हरेला पर्व पर प्रेमनगर में भव्य वृक्ष वितरण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित...

हरेला पर्व पर प्रेमनगर में भव्य वृक्ष वितरण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित करते हुए पर्यावरण संरक्षण संवर्धन का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

0

देहरादून, 16 जुलाई। उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर आज 21 कैंट विधानसभा के प्रेमनगर स्थित होटल वी1 प्राइड परिसर में भव्य एवं दिव्य वृक्ष वितरण ओर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित उत्तराखंड और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण का संदेश देना रहा। हरेला पर्व उत्तराखंड की प्रकृति, हरियाली और पर्यावरण संरक्षण की समृद्ध लोक परंपरा का प्रतीक माना जाता है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री श्री कुंदन परिहार जी उपस्थित रहे। उनके साथ कार्यक्रम आयोजक भाजपा नेता श्री जोगेंद्र सिंह पुंडीर जी ने वृक्षारोपण कर सभी उपस्थित जनों को अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनका संरक्षण करने का संकल्प दिलाया।

इस अवसर पर श्री जोगेंद्र सिंह पुंडीर जी ने कहा कि हरेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी आस्था, संस्कृति और जिम्मेदारी का प्रतीक है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए तथा उसकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए। वृक्ष ही हमारे जीवन, पर्यावरण और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का आधार हैं। उन्होंने “वृक्ष लगाओ, धरा बचाओ” का संदेश देते हुए सभी नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।

मुख्य अतिथि श्री कुंदन परिहार जी ने कहा कि उत्तराखंड की सांस्कृतिक परंपराएं हमें प्रकृति से प्रेम करना सिखाती हैं। हरेला पर्व हमें पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण एवं हरियाली बढ़ाने की प्रेरणा देता है। आज के समय में वृक्षारोपण केवल सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि मानव जीवन की आवश्यकता बन चुका है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आग्रह किया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली तथा हरित एवं स्वच्छ उत्तराखंड के निर्माण हेतु निरंतर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित, समाजहित एवं प्रकृति संरक्षण के संकल्प के साथ हुआ।

मुख्य रूप से कार्यक्रम सह संयोजक श्री विनोद पंवार जी, सूरज भाटिया विकास शर्मा जी , राहुल जुयाल जी, प्रदीप वर्मा जी , सुप्रिया डोभाल जी , पूजा दता जी अनिता मल्होत्रा जी , कपिल जी , निखिल जी, अजय जी सहित पार्टी पदाधिकारियों/ कार्यकर्ताओं सहित सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!