Home उत्तराखंड 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन...

80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया ध्वजारोहण

0

स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले अमर शहीदों को याद कर किया नमन

पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा के साथ देश सेवा तथा अपने कर्तव्यों का पालन करने के लिए उपस्थित पुलिस कर्मियों को किया प्रेरित

पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क प्राप्त करने वाले अधिकारियों को प्रशस्ति डिस्क प्रदान कर किया सम्मानित

जनपद के सभी थानों/ चौकियों/ कार्यालयों में भी किया गया ध्वजारोहण, अमर शहीदों को किया याद

“80 वें स्वतंत्रता दिवस” के पावन अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में शहीदों को नमन करते हुए ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा उपस्थित सभी अधिनस्थों को कर्तव्यनिष्ठा एवं देश सेवा की शपथ दिलाई गई।

ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले अमर शहीदों को याद कर उनसे प्रेरणा लेने तथा पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा के साथ देश सेवा व अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए उपस्थित पुलिस कर्मियों को प्रेरित किया गया।

ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विशिष्ट कार्य के लिए पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क “सिल्वर” से सम्मानित अधिकारी/ कर्मचारियों को प्रशस्ति डिस्क प्रदान कर सम्मानित किया गया साथ ही सराहनीय कार्यो के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक तथा पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड प्रशस्ति डिस्क प्राप्त करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों के नाम को पढ़कर उपस्थित अधिकारियों/ कर्मचारियों को अवगत कराया गया।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद देहरादून के सभी थाना/चौंकियो/कार्यालयों में उपस्थित अधिकारियों द्वारा झंडारोहण कर पुलिस कर्मियों को देश सेवा की शपथ दिलाई गई।

दून पुलिस परिवार की ओर से सभी प्रदेश एवं देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क “सिल्वर” (विशिष्ट कार्य हेतु) से सम्मानित अधिकारी/कर्मचारी

1- श्री जितेंद्र चौधरी, पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात, देहरादून
2- श्री प्रमोद कुमार, पुलिस अधीक्षक नगर, देहरादून
3- श्रीमती जया बलूनी, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण प्रथम, देहरादून
4- श्री स्वप्निल मुयाल, क्षेत्राधिकारी नगर, देहरादून
5- श्रीमती नीलम बमराडा, मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस, देहरादून

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!