देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग के महानिदेशक श्री बंशी धर तिवारी ने शनिवार को विभागीय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने विभाग के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
महानिदेशक श्री तिवारी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को स्मरण करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की प्रगति और जनसेवा के लिए प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी को अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करना चाहिए।
उन्होंने सभी कार्मिकों से विभागीय कार्यों में उत्कृष्टता और पारदर्शिता बनाए रखते हुए जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया।
इस अवसर पर अपर निदेशक श्री आशीष त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक श्री के.एस. चौहान, उपनिदेशक श्री मनोज श्रीवास्तव, श्री रवि बिजारनीया, श्रीमती अर्चना सहित सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।












