Home उत्तराखंड स्वतंत्रता दिवस पर नगर निगम परिसर में मेयर सौरभ थपलियाल ने किया...

स्वतंत्रता दिवस पर नगर निगम परिसर में मेयर सौरभ थपलियाल ने किया ध्वजारोहण

0

देहरादून, 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर निगम देहरादून के कार्यालय परिसर में मेयर श्री सौरभ थपलियाल ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर नगर निगम के अधिकारी, पार्षद एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

मेयर सौरभ थपलियाल ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान के कारण ही आज हम स्वतंत्र भारत में अपने सपनों को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों के प्रति भी सजग रहने की प्रेरणा देता है। प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह राष्ट्रहित में अपना योगदान दे और अपने शहर को स्वच्छ, सुंदर, सुरक्षित एवं बेहतर बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाए।

देहरादून को स्वच्छ और बेहतर बनाने का लिया संकल्प

मेयर ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हम सभी को अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहते हुए देहरादून को स्वच्छ, सुंदर, सुरक्षित और बेहतर शहर बनाने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों, पार्षदों एवं कर्मचारियों से जनहित में पूरी निष्ठा, जिम्मेदारी और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर मेयर ने नगर निगम परिवार एवं समस्त देहरादूनवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!