Home उत्तराखंड लाइब्रेरी व्यू प्वाइंट से गिरकर दिल्ली के युवक की मौत

लाइब्रेरी व्यू प्वाइंट से गिरकर दिल्ली के युवक की मौत

0

सुबह करीब पांच बजे हुआ हादसा, सिविल अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम; पुलिस जांच में जुटी

मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया। लाइब्रेरी चौक स्थित व्यू प्वाइंट से गिरने के कारण नई दिल्ली निवासी एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल मसूरी ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान शिवम (पुत्र अजय), निवासी 572 मस्जिद लाइन, भोगल, नई दिल्ली के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, शिवम मसूरी घूमने के लिए आए हुए थे। शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे वह लाइब्रेरी चौक स्थित व्यू प्वाइंट से अचानक नीचे गिर पड़े। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को 108 एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल मसूरी पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया, लेकिन गंभीर हालत के चलते इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की पड़ताल कर रही है और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!