Home अपराध शराब के नशे में जोमैटो डिलीवरी बॉय से मारपीट, सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

शराब के नशे में जोमैटो डिलीवरी बॉय से मारपीट, सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

0

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ दून पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने ओएसिस मॉल परिसर में शराब के नशे में हुड़दंग करने और जोमैटो डिलीवरी बॉय के साथ मारपीट करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 21 सितंबर 2026 की रात थाना नेहरू कॉलोनी को सूचना मिली थी कि ओएसिस मॉल परिसर में एक व्यक्ति शराब के नशे में हंगामा कर रहा है और वहां सामान की डिलीवरी देने पहुंचे जोमैटो डिलीवरी बॉय के साथ मारपीट कर रहा है। सूचना मिलते ही चौकी जोगीवाला से पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

मौके पर पुलिस ने देखा कि एक व्यक्ति शराब के नशे में डिलीवरी बॉय के साथ गाली-गलौज और मारपीट कर रहा था। पुलिस कर्मियों ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह और अधिक उग्र हो गया और डिलीवरी बॉय के साथ दोबारा मारपीट करने का प्रयास करने लगा। इससे मौके पर शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका को देखते हुए पुलिस टीम ने आरोपी को धारा 170 बीएनएस के तहत गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी ओएसिस मॉल में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में कार्य करता है। शराब के नशे में डिलीवरी बॉय के साथ हुई बहस के दौरान उसने उसके साथ मारपीट की थी।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

नाम: महेंद्र सिंह
पिता का नाम: स्व. श्री कुला राम
उम्र: 45 वर्ष
निवासी: D-22, सेक्टर-3, डिफेंस कॉलोनी, थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून

दून पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग कर शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!