Home उत्तराखंड गैरसैंण सत्र पर कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल का तंज, बोले- इस सरकार...

गैरसैंण सत्र पर कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल का तंज, बोले- इस सरकार में सोमवार कभी नहीं आया

0

27 अक्टूबर को विधानसभा घेराव करेगी कांग्रेस, 22 अक्टूबर से प्रदेशभर में निकाली जाएंगी न्याय यात्राएं

देहरादून। उत्तराखंड में गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि पिछले पांच वर्षों में ऐसा सोमवार कभी नहीं आया, जब मुख्यमंत्री को प्रश्नकाल में जवाब देना होता है। उन्होंने आरोप लगाया कि विधानसभा सत्र हमेशा मंगलवार से शुरू होता है और सोमवार को जैसे भुला ही दिया गया है।

गणेश गोदियाल ने प्रेस वार्ता में कहा कि कांग्रेस जनहित के मुद्दों को लेकर सड़क से सदन तक सरकार को घेरने की तैयारी कर रही है। उन्होंने बताया कि गैरसैंण में 27 और 28 अक्टूबर को प्रस्तावित दो दिवसीय विधानसभा सत्र के पहले दिन, यानी 27 अक्टूबर को कांग्रेस विधानसभा का घेराव करेगी।

22 अक्टूबर से प्रदेशभर में शुरू होंगी न्याय यात्राएं

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि विधानसभा घेराव से पहले 22 अक्टूबर से प्रदेशभर में न्याय यात्राएं निकाली जाएंगी। ये यात्राएं अल्मोड़ा, हरिद्वार, ऋषिकेश समेत विभिन्न स्थानों से शुरू होंगी। पार्टी के नेता 22 से 26 अक्टूबर तक इन यात्राओं का नेतृत्व करेंगे। इसके बाद 27 अक्टूबर को कांग्रेस कार्यकर्ता और आमजन गैरसैंण पहुंचकर विधानसभा का घेराव करेंगे।

सड़क से सदन तक सरकार को घेरने की तैयारी

गोदियाल ने कहा कि न्याय यात्राओं के माध्यम से उठाए जा रहे जनहित के मुद्दों को गैरसैंण में भी प्रमुखता से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश की जनता से जुड़े सवालों और ज्वलंत मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करेगी।

कांग्रेस का कहना है कि सरकार की नीतियों और जनहित से जुड़े विषयों पर सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रहेगा। गैरसैंण में प्रस्तावित विधानसभा सत्र के दौरान कांग्रेस इन मुद्दों को लेकर सरकार पर दबाव बनाने की रणनीति के तहत आगे बढ़ रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!