Home उत्तराखंड देहरादून में आशा कार्यकर्ताओं का सचिवालय कूच, सात सूत्रीय मांगों को लेकर...

देहरादून में आशा कार्यकर्ताओं का सचिवालय कूच, सात सूत्रीय मांगों को लेकर 20 नवंबर तक धरने का ऐलान, भारी पुलिस बल तैनात

0

देहरादून। अपनी सात सूत्रीय मांगों पर सुनवाई नहीं होने से नाराज प्रदेशभर की आशा कार्यकर्ताओं ने आंदोलन तेज कर दिया है। बुधवार को विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में देहरादून पहुंचीं आशा कार्यकर्ताओं ने सचिवालय कूच किया और सचिवालय के बाहर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन की ओर से मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

इससे पहले आशा कार्यकर्ताएं अपनी मांगों को लेकर कई दिनों से मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय के बाहर धरना दे रही थीं। मांगों पर अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं होने से नाराज कार्यकर्ताओं ने आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए सचिवालय के बाहर प्रदर्शन शुरू किया है।

आशा कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे लंबे समय से अपनी सात सूत्रीय मांगों को लेकर आवाज उठा रही हैं, लेकिन शासन-प्रशासन की ओर से अब तक उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इसी कारण उन्हें राजधानी में एकत्रित होकर आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

आंदोलनरत आशा कार्यकर्ताओं ने 20 नवंबर तक सचिवालय के बाहर धरना जारी रखने का ऐलान किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन समाप्त नहीं किया जाएगा। साथ ही चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों की अनदेखी जारी रही तो आंदोलन को और व्यापक एवं उग्र किया जाएगा।

वहीं, प्रदर्शन में बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ताओं के पहुंचने के मद्देनजर सचिवालय के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और पुलिसकर्मी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!