Home उत्तराखंड दिल्ली में अनिल बलूनी के आवास पहुंचे सीएम धामी, दी इगास की...

दिल्ली में अनिल बलूनी के आवास पहुंचे सीएम धामी, दी इगास की शुभकामनाएं

0

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में पौड़ी गढ़वाल के सांसद अनिल बलूनी के आवास पर पहुंचकर उन्हें और उनके परिवारजनों को उत्तराखंड के लोकपर्व इगास (बूढ़ी दीपावली) की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इगास उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारंपरिक विरासत और लोक आस्थाओं का प्रतीक है। यह पर्व हमारी सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने के साथ ही पूर्वजों से मिली परंपराओं को सहेजने का संदेश देता है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लोकपर्व सामाजिक एकता, सामूहिकता और आपसी प्रेम की भावना को मजबूत करते हैं। इगास जैसे पर्व नई पीढ़ी को अपनी जड़ों, मिट्टी और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार लोकसंस्कृति, लोककला, लोकभाषाओं और पारंपरिक त्योहारों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए लगातार प्रयास कर रही है। ऐसे आयोजनों को प्रोत्साहन देने से उत्तराखंड की विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिल रही है।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और डॉ. धन सिंह रावत भी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!