Home उत्तराखंड पीपलकोटी में पहाड़ी से गिरकर HCC कर्मचारी की मौत

पीपलकोटी में पहाड़ी से गिरकर HCC कर्मचारी की मौत

0

चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले के पीपलकोटी क्षेत्र में पहाड़ी से गिरकर HCC कंपनी के एक कर्मचारी की मौत हो गई। घटना के बाद नदी में लापता हुए कर्मचारी का शव SDRF की टीम ने शनिवार सुबह सर्च ऑपरेशन के दौरान बरामद किया।

जानकारी के अनुसार, 21 नवंबर की रात जिला नियंत्रण कक्ष (DCR) के माध्यम से SDRF जोशीमठ को सूचना मिली कि पीपलकोटी क्षेत्र में HCC कंपनी का एक कर्मचारी नदी में डूबकर लापता हो गया है। सूचना मिलते ही मुख्य आरक्षी महेश ऐठानी के नेतृत्व में SDRF की टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

मौके पर पहुंची टीम ने रात के अंधेरे में नदी के आसपास विभिन्न संभावित स्थानों पर तलाश अभियान चलाया, लेकिन कम दृश्यता के कारण सफलता नहीं मिल सकी। इसके बाद 22 नवंबर की सुबह SDRF ने दोबारा सर्च ऑपरेशन शुरू किया। अभियान के दौरान लापता कर्मचारी का शव बरामद कर लिया गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कर्मचारी पहाड़ी से गिर गया था, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। SDRF ने शव को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

मृतक की पहचान मोहन लोहार, पुत्र बुद्धू लोहार, निवासी सोनितपुर, असम के रूप में हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!