Home उत्तराखंड ऋषिकेश में छात्राओं से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त; 45 छात्राएं थीं सवार

ऋषिकेश में छात्राओं से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त; 45 छात्राएं थीं सवार

0

देहरादून मार्ग पर सात मोड़ के समीप एक बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई। बागेश्वर से देहरादून जा रही स्कूली बच्चों की एक बस मंगलवार देर रात करीब साढ़े 10 बजे सात मोड़ के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटनाग्रस्त बस में सवार एक लड़की का पैर बस में फंसा गया। जिससे वह बस के अंदर ही फंस गई थी। दुर्घटना की सूचना एसपी देहात जया बलूनी ने एसडीआरएफ को दी।

एसडीआरएफ निरीक्षक कविंद्र सजवान ने बताया कि  एसडीआरएफ टीम तत्काल मौके पर पहुंची और  जिला पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। बस मे फंसी  नैंसी ताकोली उम्र 16 वर्ष को सकुशल रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!