रुद्रप्रयाग।
भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में वक्फ सुधार जन जागरण अभियान चला रही है। इसके तहत बीजेपी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता अल्पसंख्यक प्रबुद्ध संवाद कार्यक्रम के जरिए मुस्लिम समाज को जागरूक कर रहे हैं। रुद्रप्रयाग जिले में आयोजित कार्यक्रम में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, बीजेपी महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष व केदारनाथ की विधायक आशा नौटियाल सहित पार्टी के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि सरकार सभी धर्म, संप्रदाय और लोगों को साथ लेकर देश और प्रदेश के चौमुखी विकास के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि वक्फ अधिनियम में संशोधन का मुख्य उद्देश्य वक्फ प्रबंधन में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि पहले मनमाने तरीके से संपत्तियों का अधिग्रहण किया जाता था, वह अब नहीं होगा। साथ ही सभी लोगों की धार्मिक स्वतंत्रता भी बनी रहेगी।
महेंद्र भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष बीजेपी
आशा नौटियाल, विधायक बीजेपी












