देहरादून।
ऑपरेशन सिन्दूर के बाद भारत पाकिस्तान के बीच में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है इसी बीच उत्तराखंड की चारधाम यात्रा भी सुचारु है जिसमें बड़ी संख्या में यात्री उत्तराखंड का रुख़ करते हैं यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत उत्तराखंड पुलिस विभाग अलर्ट मोड पर है IG लॉ एंड आर्डर नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी है साथ ही बैरीगेट लगाकर लगातार चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है। खास तौर पर बॉर्डर क्षेत्रों पर पुलिस विभाग विशेष निगरानी बनाये हुऐ हैँ बताते चलें इस वक्त चार धाम की सुरक्षा के दृष्टिगत 6 हज़ार कर्मियों की तैनाती की गयी हैँ जिसमे पुलिस,. Sdrf , ATS, IRB जैसे संस्थानों के कर्मी शामिल है।
नीलेश आनंद भरणे, IG , लॉ एंड आर्डर












