देहरादून।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया आह्वान के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फिट उत्तराखंड को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए। इसी क्रम में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में चार विभागों की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, आयुष और खेल विभाग शामिल है। यह चारों विभाग मिलकर एक कार्य योजना तैयार करेंगे जिसमें सभी की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इसकी जानकारी खेल निदेशक प्रशांत आर्य ने दी है, उन्होंने कहा कि फिट उत्तराखंड को लेकर चारों विभाग एक कार्य योजना तैयार कर रहे हैं जिसके तहत युवा बुजुर्ग व प्रदेश के अन्य नागरिक खान-पान पर कैसे ध्यान दें इसके साथ ही फिट रहने के लिए समय कैसे निकाले खेलकूद में उनकी भागीदारी कैसे सुनिश्चित हो, उसको लेकर ही कार्य योजना तैयार की जा रही है। ताकि उत्तराखंड का हर एक नागरिक फिट रह सके।
प्रशांत आर्य, खेल निदेशक, उत्तराखंड












