Home उत्तराखंड भाजपा ने सीएम आवास में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों को दिया...

भाजपा ने सीएम आवास में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों को दिया अंतिम रूप

0

देहरादून।

पंचायत चुनावों के संदर्भ में मुख्यमंत्री आवास में बैठक 

मुख्यमंत्री आवास में पंचायत चुनावों के संदर्भ में आज दो महत्वपूर्ण बैठक हुई। सर्वप्रथम प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता में प्रदेश टोली बैठक हुई, तदुपोरांत प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार शामिल हुए। जिसमें त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में जिला पंचायत सदस्य चुनाव के लिए पार्टी के समर्थित प्रत्याशी चयन हेतु पर्यवेक्षकों के नामों की सूची को अंतिम रूप दिया गया। साथ ही इस बार प्रत्येक प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनाव लड़ाने की योजना बनाई गई। भाजपा ने प्रदेश प्रभारी एवं मुख्यमंत्री के साथ हुई बैठक में पार्टी ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव रणनीति को अंतिम रूप दिया है। पार्टी शीघ्र सभी विधानसभा क्षेत्रों के समर्थित जिला पंचायत सदस्यों के चयन के लिए पर्यवेक्षक भेजेगी ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!