Home उत्तराखंड Breaking News : रुद्रपुर चौकी इंचार्ज सहित दो पुलिसकर्मी निलंबित

Breaking News : रुद्रपुर चौकी इंचार्ज सहित दो पुलिसकर्मी निलंबित

0

रुद्रपुर। बीते दिन डिग्री कॉलेज में छात्र संघ चुनाव नामांव के दौरान माहौल अचानक बिगड़ गया था। प्रत्याशियों के समर्थक SSP आवास से कुछ ही दूरी पर मुख्य गेट पर आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते दोनों गुटों में भिड़ंत हो गई थी। इस दौरान कई राउंड फायरिंग भी हुई, जिससे नेशनल हाईवे पर अफरा-तफरी और जाम की स्थिति बन गई।

हम आपको बताते चले कि छात्र संघ चुनाव को लेकर आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल ने पुलिस को पहले ही स्पष्ट निर्देश दिए थे कि चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराए जाएं और यदि कहीं बवाल हुआ तो संबंधित थाना अध्यक्ष व चौकी प्रभारी जिम्मेदार होंगे।

निर्देशों के अनुपालन और घटना की गंभीरता को देखते हुए SSP मणिकांत मिश्रा ने सख्त रुख अपनाते हुए रमपुरा चौकी इंचार्ज प्रदीप कोहली, अपर सब इंस्पेक्टर अमित कुमार और कांस्टेबल गणेश धनिक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!