Home उत्तराखंड देहरादून में गोलियों की गूंज: 8 राउंड फायरिंग, एक गोली रिटायर्ड ब्रिगेडियर...

देहरादून में गोलियों की गूंज: 8 राउंड फायरिंग, एक गोली रिटायर्ड ब्रिगेडियर को लगी

0

 देहरादून। जोहड़ी क्षेत्र में गोलियों की तड़तड़ाहट से दहशत का माहौल पैदा हो गया। दोनों पक्षों की ओर से कुल 08 राउंड फायर किए गए।

इनमें से एक गोली रिटायर्ड ब्रिगेडियर को लगी। घटना के बाद आरोपितों ने पिस्टल झाड़ियों में फेंक दिए और फरार हो गए।

पुलिस ने आरोपितो की निशानदेही पर दो तमंचा, कारतूस व स्कार्पियो वाहन बरामद कर लिया है।

एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया कि इस मामले में चौकी प्रभारी कुठालगेट की लापरवाही भी सामने आई है।

क्योंकि बार देर रात तक चल रहा था, जिसकी चौकी प्रभारी को भनक तक नहीं लग पाई। इस मामले में बार जेन-जी को सील कर दिया गया है। बार का लाइसेंस निरस्त करने के लिए जिलाधिकारी से पत्राचार किया गया है।

देर रात चला पुलिस का चेकिंग अभियान

राजपुर रोड पर देर रात खुलने वाले बार-पब की सूचना पर एसपी सिटी की देखरेख में पुलिस टीमों ने दबिश दी। इस मामले में लापरवाही सामने आने पर कुछ बार व पब के चालान किए गए।

कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति

एसएसपी के निर्देश पर एसपी व सीओ ने संयुक्त टीम बनाकर देर रात बार व क्लब में दबिश दी, लेकिन पुलिस को अनियमितता नजर नहीं आई। जबकि राजपुर रोड पर कई प्रतिष्ठित बार ऐसे हैं जोकि देर रात तक चलते हैं, और यहां पर तेज आवाज में डीजे भी बजाया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!