देहरादून।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मातृत्व दिवस पर लिया माँ का आशीर्वाद, कहा – “माँ का स्थान जीवन में सर्वोच्च
मातृत्व दिवस के अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज अपनी माता जी से आशीर्वाद लेकर दिन की शुरुआत की। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि माँ का स्थान जीवन में सर्वोपरि होता है। वे हमारे जीवन की पहली गुरु होती हैं, जिनसे हम संस्कार, धैर्य और करुणा सीखते हैं। उनका त्याग और ममता अतुलनीय है। उन्होंने कहा कि मातृत्व दिवस हमें अपनी माताओं के प्रति आभार प्रकट करने का अवसर देता है। उन्होंने आगे कहा कि समाज में माताओं की भूमिका केवल परिवार तक सीमित नहीं है, बल्कि वे एक सशक्त राष्ट्र निर्माण की भी आधारशिला हैं।











