Home उत्तराखंड अतिवृष्टि से प्रभावित टपकेश्वर महादेव मंदिर का मुख्यमंत्री धामी ने किया निरीक्षण,...

अतिवृष्टि से प्रभावित टपकेश्वर महादेव मंदिर का मुख्यमंत्री धामी ने किया निरीक्षण, जलभराव और मलबा हटाने का कार्य पूर्ण

0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को टपकेश्वर महादेव मंदिर क्षेत्र में अतिवृष्टि से प्रभावित स्थल का निरीक्षण किया। अतिवृष्टि के कारण मंदिर के अंदर जलभराव के साथ ही मलबा आ गया था, मलबा हटाने का कार्य अब पूर्ण हो चुका है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मंदिर के पुजारियों और स्थानीय लोगों से बातचीत भी की।
निरीक्षण के उपरांत मुख्यमंत्री ने टपकेश्वर महादेव मंदिर में  जलाभिषेक कर प्रदेश एवं प्रदेशवासियों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!