Home उत्तराखंड उत्तराखंड में शीतकालीन यात्रा एक बहुत बड़ी गेम चेंजर के रूप में...

उत्तराखंड में शीतकालीन यात्रा एक बहुत बड़ी गेम चेंजर के रूप में साबित हो रही- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

0

देहरादून।

उत्तराखण्ड में पच्चीस साल बाद शुरू हुई शीतकालीन यात्रा में श्रद्धालुओं को सुगम और सुरक्षित यात्रा कराने का जो संकल्प मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लिया है उसी का परिणाम है कि शीतकालीन यात्रा में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड रहा है और इस जनसैलाब को देखकर सरकार गदगद नजर आ रही है। आपको बता दे कि उत्तराखंड में शीतकालीन यात्रा जोरो शोरो से चल रही है। जिसके चलते यात्रा के दौरान अभी तक चालीस हज़ार यात्री शीतकालीन यात्रा में चारो धामों में आ चुके है। जिसकी जानकारी खुद सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया रूबरू होते हुए दी।

शीतकालीन यात्रा को लेकर सीएम धामी ने कहा कि राज्य में शीतकालीन यात्रा गेम चेंजर साबित हो रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब छ: महीने कपाट खुले होते थे तो यहां के सभी प्रकार का व्यवसाय करने वाले लोग भी छ: महीने ही अपना रोजगार करते थे,  लेकिन शीतकालीन यात्रा से अब 12 महीने लोगो को रोजगार मिल रहा है जो एक उत्तराखंड के लिए नया अध्याय है। वही मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले दिनों में इससे लोगों को और ज़्यादा रोजगार मिलेगा। ऐसे में राज्य में हर दृष्टि से शीतकालीन यात्रा सुखद रहेगी। आपको बता दे कि उत्तराखण्ड बनने के बाद से ही राज्य के अन्दर ग्रीष्मकालीन में चारधाम यात्रा होती आई है और शीतकालीन यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था देखकर सरकार भी गदगद है, यही वजह है कि शीतकालीन यात्रा में श्रद्धालुओं की दिख रही आस्था को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी अधिकारियों को भी यात्रा मार्ग पर सभी व्यवस्थाएं बेहतर से बेहतर करने के निर्देश दिये हैं।

बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!