Home उत्तराखंड CM धामी ने विजयादशमी की प्रदेशवासियों को दी बधाई

CM धामी ने विजयादशमी की प्रदेशवासियों को दी बधाई

0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विजयादशमी और दशहरा पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विजयादशमी का पर्व अधर्म पर धर्म, बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विजयादशमी का पर्व हम सभी को अपने भीतर की बुराइयों को त्याग कर धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि आज अहंकार से मुक्त होकर सत्य के मार्ग पर चलने और प्रदेश व देश की सामाजिक समरसता के लिए मिलकर काम करने की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पावन पर्व हमें यह भी याद दिलाता है कि सत्य का साथ देने वालों की हमेशा जीत होती है।

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों से बुराई पर अच्छाई की विजय के इस पावन पर्व पर भगवान श्री राम की शिक्षाओं को आत्मसात कर अपने जीवन को सार्थक बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि धर्म और सत्य की विजय के इस पावन पर्व पर प्रभु श्री राम से मेरी यही प्रार्थना है कि सब सुखी हों, सबका कल्याण हो, हर घर में सुख, समृद्धि और कल्याण आए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!