Home उत्तराखंड उत्तराखंड में फिर लौटी ठंड, पहाड़ों में बारिश और तेज हवाओं का...

उत्तराखंड में फिर लौटी ठंड, पहाड़ों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

0

उत्तराखंड। उत्तराखंड में रविवार को मौसम ने करवट ली। सुबह गरज के साथ बूंदाबांदी हुई और तेज हवाओं से एक बार दोबारा ठंड लौट आई।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज से प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। पहाड़ों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने के आसार हैं।
उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर व पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!