Home उत्तराखंड कांग्रेस हरीश रावत के बच्चों और रिश्तेदारों के लिए राजनीतिक प्लेसमेंट एजेंसी-...

कांग्रेस हरीश रावत के बच्चों और रिश्तेदारों के लिए राजनीतिक प्लेसमेंट एजेंसी- भाजपा

0

देहरादून।

भाजपा विधायक का बड़ा बयान

कांग्रेस, हरीश रावत के बच्चों और रिश्तेदारों के लिए राजनीतिक प्लेसमेंट एजेंसी बन गई

भाजपा विधायक विनोद चमोली का बड़ा बयान सामने आया है। विनोद चमोली ने हरीश रावत की गंगा सम्मान यात्रा को लेकर तंज कसा। उन्होंने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस हरीश रावत के बच्चों और रिश्तेदारों के लिए राजनीतिक प्लेसमेंट एजेंसी बन गई है। उन्होंने कहा कि हरीश रावत कहते हैं कांग्रेस झूठ का शिकार हो गई है आखिर कौन था वो व्यक्ति जिसका स्टिंग हुआ था और किसने कहा था कि मेरी सरकार बचा लीजिए। हरीश रावत पार्टी से ज्यादा अपने बच्चों को तवज्जो देने का काम करते हैं। हरीश रावत की यात्रा पार्टी को सबल करने की यात्रा नहीं है बल्कि अपने बच्चों के राजनीतिक भविष्य को बल देने की यात्रा है।

विनोद चमोली, धर्मपुर विधायक, बीजेपी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!