Home उत्तराखंड देहरादून मर्डर केस: 3 दिन में चार्जशीट दाखिल, ‘रेयरेस्ट ऑफ रेयर’ में...

देहरादून मर्डर केस: 3 दिन में चार्जशीट दाखिल, ‘रेयरेस्ट ऑफ रेयर’ में आरोपी पर सख्त कार्रवाई

0

35 गवाहों के बयान, ‘रेयरेस्ट ऑफ रेयर’ मानकर फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा ट्रायल

देहरादून।कोतवाली नगर क्षेत्र में 2 फरवरी को हुई युवती की नृशंस हत्या के मामले में देहरादून पुलिस ने त्वरित और सख्त कार्रवाई करते हुए महज तीन दिनों के भीतर अभियुक्त के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर गठित विशेष जांच टीम (SIT) ने इस जघन्य हत्याकांड की गहन विवेचना करते हुए 35 गवाहों को आरोप पत्र में शामिल किया है। पुलिस के अनुसार, हत्या में शामिल अभियुक्त आकाश पुत्र कोमल राम, निवासी 46 मन्नूगंज, खुडबुड़ा मोहल्ला, कोतवाली नगर देहरादून को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार भेज दिया गया। प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में एसआईटी का गठन किया गया था। एसआईटी ने घटनास्थल व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। मौके पर फॉरेंसिक टीम बुलाकर वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाए गए। अभियुक्त द्वारा प्रयुक्त स्कूटी को कब्जे में लेने के साथ ही उसके आने-जाने के रूट का चार्ट तैयार किया गया। घटना के प्रत्यक्षदर्शी गवाहों और अन्य महत्वपूर्ण गवाहों के बयान तत्काल दर्ज किए गए पुलिस ने अभियुक्त द्वारा घटना में प्रयुक्त चापड़, खून से सने कपड़े, जूते, हेलमेट और मृतका के कपड़ों को विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजने की प्रक्रिया भी पूरी की है। वहीं, मृतका का पोस्टमार्टम विशेषज्ञ डॉक्टरों के पैनल द्वारा कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और भौतिक व फॉरेंसिक साक्ष्यों को ई-साक्ष्य के रूप में विवेचना में शामिल किया गया। एसएसपी देहरादून ने बताया कि यह मामला ‘रेयरेस्ट ऑफ रेयर’ श्रेणी में आता है। अभियुक्त को कठोरतम सजा दिलाने के लिए पुलिस फास्ट ट्रैक कोर्ट में प्रभावी पैरवी करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!