देहरादून।
देहरादून नगर निगम अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत विशेष कार्यवाही करता हुआ नज़र आ रहा है निगम द्वारा 100 वार्डों के लिए पाँच ज़ेबरा फोर्सेस तैनात की गई हैं जो कि प्रत्येक वार्ड में अतिक्रमण के ख़िलाफ़ अभियान करती नज़र आ रही है नगर आयुक्त नमामि बंसल ने बताया कि इन ज़ेब्रा फ़ोर्स को सहायक नगर आयुक्त की अध्यक्षता में लीड किया जा रहा है बताते चलें कि अतिक्रमण हटाओ अभियान काफ़ी वक़्त से देहरादून में किया जा रहा है हालाँकि इसका कोई ठोस निराकरण अब तक नहीं हो पाया है अब नगर निगम का यह क़दम कितना कारगर साबित होगा यह देखना दिलचस्प ज़रूर होगा
नमामी बंसल, नगर आयुक्त, देहरादून












