देहरादून
संविधान बचाओ अभियान का कांग्रेस कर रही विस्तार
कांग्रेस अपने लोकतंत्र और संविधान बचाओ अभियान का विस्तार करने जा रही है। उत्तराखंड में सबसे पहले राजधानी देहरादून से संविधान बचाओ रैली का आगाज किया गया अब कांग्रेस विधानसभा वार इस अभियान को आगे बढ़ाएगी । ब्लॉक स्तर पर भी इस अभियान को लेजाया जाएगी जबकि अभियान के अंतिम स्तर पर ‘घर घर संपर्क’ अभियान चलाया जाएगा. इसको लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने जानकारी दी । उन्होंने कहा कि संविधान बचाओ रैली की शुरुआत हमने देहरादून से की थी जिसमें सचिन पायलट, गुरदीप सप्पल और सभी वरिष्ठ नेता मौजूद थे और अब ये सभी 70 विधानसभा ओर जिला मुख्यालयों के स्तर पर होगी । उन्होंने कहा कि हालत ऐसे बदले की ऐसी सरकार आई जिसने सवाल करने वाले पत्रकारों की नौकरियों खाई , इनके राज में बेटियां असुरक्षित है , किसानों को कोई पूछने वाला नहीं है , राष्ट्र की समाएं खतरे में हैं , अर्थव्यवस्था खतरे में है । ऐसे में संविधान ही है जो देश को बचा सकता है इसीलिए हम संविधान बचाओ कार्यक्रम कर रहे है ओर हम घर घर जाकर जनता तक ये बात पहुंचाएंगे। इसमें हम सेना और उनके त्याग को भी सलाम करेंगे और सैनिकों के परिवार जनों को सम्मानित करेंगे ।
करन माहरा, प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस












