Home उत्तराखंड प्रदेश में बढ़ती गर्मी से राहत मिलने के आसार- मौसम विज्ञान केंद्र

प्रदेश में बढ़ती गर्मी से राहत मिलने के आसार- मौसम विज्ञान केंद्र

0

देहरादून।

प्रदेश में गर्मी धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। लेकिन, इस बढ़ती गर्मी से लोगों को जल्द ही राहत मिलने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने प्रदेशभर में एक से छह मई तक हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। साथ ही पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के साथ ही बर्फबारी की भी उम्मीद जताई गई है। विभाग ने प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में तेज आंधी की भी चेतावनी जारी की है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि लगातार पांच दिन तक बारिश होने से बढ़ते तापमान में कमी आएगी। गौरतलब है कि तीन दिन पहले राजधानी देहराूदन में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था, जो वर्तमान में 35 डिग्री के आसपास चल रहा है। कल से इसमें गिरावट आने की उम्मीद है।

रोहित थपलियाल, वैज्ञानिक, मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!