Home उत्तराखंड उत्तराखंड में महिला पुलिसकर्मी की हुई गिरफ्तारी, देखिए क्या है पूरा मामला

उत्तराखंड में महिला पुलिसकर्मी की हुई गिरफ्तारी, देखिए क्या है पूरा मामला

0

देहरादून।

सी ओ दंपति को ब्लैकमेल करने की आरोपी महिला पुलिसकर्मी गिरफ्तार

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में पुलिस विभाग में सी ओ के पद पर तैनात दंपत्ति से उनके ही विभाग की महिला पुलिसकर्मी पर ब्लैकमेल के आरोप लगे है जिसके बाद महिला पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया गया है देहरादून वरिष्ट पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वर्तमान में सी ओ कोटद्वार के पद पर तैनात निहारिका सेमवाल की शिकायत के आधार पर विभाग की एक महिला पुलिसकर्मी के खिलाफ़ जांच की गई जिसमें सी ओ ने बताया था कि उनको और उनके पति को फोन कॉल और मैसेज के जरिए एक विभाग की महिला पुलिसकर्मी के द्वारा ब्लैकमेल किया जा रहा है और उस महिला के द्वारा जौनसारी महिलाओं के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया है और इसी दौरान महिला पुलिसकर्मी द्वारा सी ओ दम्पत्ति से 6 लाख रुपए भी ले लिए गए जिसमें जांच में महिला के द्वारा ये सब किया गया और उस महिला ने 3 तीन लाख की दो एफ डी भी बनाई फ़िलहाल शिकायत के आधार पर महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसको 14 दिन की न्याययिक हिरासत में जेल भेजा गया आपको बता दे सी ओ निहारिका सेमवाल के पति भी देहरादून में सी ओ के पद पर तैनात है। गिरफ्तार होने से पहले आरोपी महिला ने 70 हज़ार रूपये लेकर सी ओ दंपति को पुलिस लाइन बुलाया तभी पुलिस ने महिला को गिरफ्तार किया है पहले भी महिला के द्वारा सोशल मीडिया पर भी सी ओ दंपति के खिलाफ़ कई पोस्ट की गई है। आरोपी महिला पुलिसकर्मी पुलिस लाइन में शवान परिचायक डॉग हैंडलर के पद पर तैनात है।

अजय सिंह, एसएसपी, देहरादून

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!