Home उत्तराखंड विकासनगर में वन विभाग के SDO से यमुना पुल पर मारपीट, दोनों...

विकासनगर में वन विभाग के SDO से यमुना पुल पर मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराया मुकदमा

0

विकासनगर (देहरादून)। कोतवाली विकासनगर अंतर्गत बाड़वाला यमुना पुल पर वन विभाग के एसडीओ के साथ कुछ लोगों ने जमकर मारपीट की।
घटना के दौरान मौके पर भीड़ जमा हो गई। कुछ लोगों ने एसडीओ पर नशे में होने का आरोप लगाया। इस पर पुलिस ने एसडीओ का मेडिकल कराया।
वन विभाग के एसडीओ कालसी से विकासनगर की तरफ आ रहे थे। यमुना पुल बाड़वाला पर एसडीओ ने गाड़ी रोकी और वीडियो बनाने लगे। इसी दौरान कुछ युवकों से उनकी कहासुनी हो गई। कुछ युवकों ने एसडीओ के साथ मारपीट शुरू कर दी।

कोतवाल विनोद गुसाईं के अनुसार अभी तक मारपीट की वजह के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। मामले में तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
चकराता वन प्रभाग के उप प्रभागीय वनाधिकारी कालसी राजीव नयन नौटियाल ने कोतवाली विकासनगर में मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं दूसरे पक्ष ने भी राजीव नयन नौटियाल के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
नौटियाल ने आरोप लगाया कि बाड़वाला क्षेत्र में यमुना नदी की ओर एक डंपर जा रहा था। इस पर वह डंपर की वीडियो बनाने लगे। कुछ लोगों ने इसका विरोध किया और मारपीट कर सरकारी कार्य में बाधा डाली।
वहीं दूसरे पक्ष के मनीष चौहान निवासी बाड़वाला ने तहरीर में आरोप लगाया कि राजीव नौटियाल ने गाली गलौज और मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। वाहन में तोड़फोड़ कर जाति सूचक शब्द का भी प्रयोग किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!