देहरादून।
16वा वित्त आयोग उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे पर है । बीते दिन वित्त आयोग ने मुख्यमंत्री अधिकारियों के साथ बैठक की तो वहीं दूसरी ओर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी वित्त आयोग की बैठक हुई जिसमें प्रदेश कांग्रेस ने राज्य की अर्थव्यवस्था के लिए कई सुझाव दिए। इसको लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमने कहा है कि उत्तराखंड को भी ग्रीन बोनस मिलना चाहिए । सोलर प्रोजेक्ट्स ओर वैकल्पिक ऊर्जा के लिए मांग की है वहीं कांग्रेस से उत्तराखंड को विशेष राज्य का दर्जा देकर आर्थिक पैकेज का लाभ देने का भी आग्रह किया है।
करन महारा, प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस










