Home उत्तराखंड हल्द्वानी में गैस संकट: 4 दिन बाद भी नहीं मिल रहा सिलिंडर,...

हल्द्वानी में गैस संकट: 4 दिन बाद भी नहीं मिल रहा सिलिंडर, होटल-रेस्तरां भी परेशान

0

हल्द्वानी। चार दिन पहले सिलिंडर बुक कराया था। अब तक नहीं मिला है। मंगलवार सुबह खाना बनाते-बनाते गैस खत्म हो गई। बच्चों को चाऊमीन-मोमो खिलाए। मेरी माता जी की बरसी चल रही है, इसलिए मैं बाहर का भी खाना नहीं खा सकता हूं। पता नहीं कब सिलिंडर मिलेगा। यह कहना है रमेश सुयाल का।
 
वह इकलौते नहीं हैं, जिन्हें गैस सिलिंडर नहीं मिल रहा है। शहर के होटल और रेस्तरां संचालकों को व्यावसायिक सिलिंडर भी मिलने में परेशानी होने लगी है। इससे पर्यटन भी प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है।

 
मध्य पूर्व में चल रहे ईरान और इजरायल व अमेरिका युद्ध के कारण तेल और ऊर्जा की आपूर्ति प्रभावित हो गई है। जिले में गैस सिलिंडर के 3.60 लाख घरेलू और 8,146 व्यावसायिक कनेक्शन हैं। जबकि 2500 से ज्यादा पंजीकृत होटल और रेस्तरां में रोजाना लगभग 700 व्यावसायिक सिलिंडर की जरूरत पड़ती है। ऐसे में पर्यटन के लिहाज से महत्वपूर्ण जिले में व्यावसायिक सिलिंडर की आपूर्ति जल्दी बहाल नहीं हुई तो आने वाले दिनों में बड़ा संकट पैदा हो सकता है।
 
मंगलवार को होटल और रेस्तरां संचालकों को 19 किलो वाले व्यावसायिक सिलिंडर नहीं मिले। होटल एवं रेस्तरां संचालकों ने बताया कि सभी गैस वितरक आइओसीएल, बीपीसीएल और एचपीसीएल व्यावसायिक सिलिंडर की आपूर्ति नहीं कर पा रहे हैं। इस कारण उन्हें कारोबार करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर जिन होटलों और रेस्तरां में पार्टी आदि की बुकिंग थी, उन्हें तंदूर की संख्या बढ़ानी पड़ी।
 
उधर, घरेलू उपभोक्ताओं ने भी बताया कि इंडेन गैस का बुकिंग नंबर अस्थायी रूप से बंद आ रहा है। इस कारण उन्हें सिलिंडर की बुकिंग करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं कुछ घरेलू उपभोक्ताओं ने बताया कि चार दिन बाद भी सिलिंडर की आपूर्ति नहीं हो रही है।
 
जिले में एलपीजी की किल्लत नहींः एडीएम

घरेलू गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी की शिकायतों के संबंध में जिलाधिकारी के निर्देशों के बाद मंगलवार को तहसील परिसर एनआइसी कक्ष में अपर जिलाधिकारी प्रशासन विवेक राय ने बैठक की। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जिले में एलपीजी की किल्लत नहीं है। मांग के अनुरूप गैस कंपनियां गैस की आपूर्ति कर रही हैं। उन्होंने गैस की कालाबारी रोकने के लिए चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!