Home उत्तराखंड हल्द्वानी: भाई बना भाई का कातिल, वजह चौंकाने वाली

हल्द्वानी: भाई बना भाई का कातिल, वजह चौंकाने वाली

0

हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र में हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने छोटे भाई की हत्या में आरोपी बड़े भाई को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए महज चार घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बड़े भाई ने लीवर की बीमारी से जूझ रहे छोटे भाई को शराब के नशे में लोटे से हमला कर भाई की हत्या कर दी। डेढ़ साल पहले ही आरोपी पैरोल से छूटकर बाहर आया था।

पुलिस के अनुसार घटना तीन फरवरी की देर रात की है। जिसमें राम मंदिर बगीचा, बरेली रोड निवासी आरोपी के भतीजे अंकित जायसवाल ने कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर देकर कहा कि उसके चाचा संदीप जायसवाल ने छोटे चाचा सोनू जायसवाल के साथ मारपीट की, जिससे गंभीर चोटें आईं और अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डा. मंजुनाथ टीसी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल और क्षेत्राधिकारी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में टीम गठित की गई। फारेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से जांच की, जिस पर नामजद आरोपी संदीप जायसवाल को देशी रिवाल्वर और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के पास से 32 बोर की रिवाल्वर, दो जिंदा कारतूस और हत्या में प्रयुक्त लोटा भी बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में भी मुकदमा दर्ज किया गया है।

आर्थिक तंगी और भाई की बीमारी बनी हत्या की वजह
पुलिस का दावा है कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह वर्तमान में पैरोल पर चल रहा था। छोटे भाई की तबीयत खराब थी और इलाज के लिए पैसे नहीं थे। इसी तनाव में उसने शराब पीकर गुस्से में मारपीट की, जिससे भाई की मौत हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!