Home उत्तराखंड वनाग्नि की बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए विभाग के दावों में...

वनाग्नि की बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए विभाग के दावों में कितनी सच्चाई?

0

देहरादून।

प्रदेश में बढ़ते तापमान के साथ प्रदेश में वनाग्नि की घटनाएं बढ़ती नजर आ रही है जिसपर नियंत्रण पाना वन विभाग के लिए बड़ी चुनौती है हालांकि वन विभाग द्वारा तमाम तैयारियां दुरुस्त होने की बात कही जा रही है। इसको लेकर वन विभाग के अपर प्रमुख वन संरक्षक निशांत वर्मा ने कहा कि प्रतिदिन जो सैटेलाइट अलर्ट आते हैं उनपर त्वरित कार्यवाही के लिए हम संबंधित कर्मचारी क्रू स्टेशन को भेज देते हैं जिसके बाद क्रू स्टेशन में जो दल तैनात हैं उनके द्वारा अगर कहीं आग पाई जाती है तो उसपर काबू किया जाता है । उन्होंने बताया कि अभी तक 83 मामले सामने आए हैं जो पिछले साल ओर उससे पहले साल से तुलना करें तो अभी हम काफी अच्छी स्थिति में हैं । पिछले साल 594 ओर उससे पहले साल 274 मामले हुए थे । उन्होंने बताया कि विभाग अलर्ट मोड पर हैं , 1438 क्रू स्टेशन प्रदेश में हैं वहां पर दल तैनात हैं जैसे ही बनागनी की सूचना मिलती है तो उसपर त्वरित कार्यवाही की जाती है।

निशांत वर्मा , अपर प्रमुख वन संरक्षक, वन विभाग

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!