Home दुनिया अवैध तेल के कुंए में  आग, 10 लोगों की मौत

अवैध तेल के कुंए में  आग, 10 लोगों की मौत

0

जकार्ता । इंडोनेशिया के पश्चिमी प्रांत एसे में बुधवार को एक अवैध तेल के कुंए में  आग लगने के कारण 10 लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य झुलस गए। इंडोनेशिया के आपदा प्रबंधन विभाग ने एक वक्तव्य जारी कर इस बात की जानकारी दी।
आग लगने का कारण घटनास्थल पर पाइप वैल्डिंग के काम को  बताया जा रहा है। इससे पहले इंडोनेशिया की सरकारी समाचार एजैंसी अंतारा के मुताबिक तेल के कुंए में अवैध खुदाई के कारण 5 लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!