Home उत्तराखंड केदारनाथ यात्रा शुरू होने से पूर्व जिलाधिकारी की महत्वपूर्ण बैठक

केदारनाथ यात्रा शुरू होने से पूर्व जिलाधिकारी की महत्वपूर्ण बैठक

0

रुद्रप्रयाग
जिलाधिकारी बैठक

ख़बर रुद्रप्रयाग से है जहां जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने केदारनाथ धाम यात्रा शुरू होने से पहले सभी अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसकी जानकारी देते हुए एसपी अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने बताया कि संगम ब्रिज के समीप टोकन काउंटर लगाए जा रहे हैं, ताकि श्रद्धालुओं को दर्शन में सुगमता हो। उन्होंने बताया कि पूर्व वर्षों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण मंदिर में दर्शन के लिए 3 से 4 घंटे तक लग जाते थे, लेकिन इस बार दर्शन हेतु अधिकतम 1 घंटे की समयावधि सुनिश्चित की गई है। भीड़ नियंत्रण के लिए एक सुस्पष्ट डाइवर्जन प्लान भी तैयार किया गया है।

अक्षय प्रहलाद कोंडे, एसपी, रुद्रप्रयाग

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!