Home उत्तराखंड लालकुआं-हल्दूचौड़ में शराब दुकानों पर छापा, हर जगह ओवररेटिंग पकड़ी गई

लालकुआं-हल्दूचौड़ में शराब दुकानों पर छापा, हर जगह ओवररेटिंग पकड़ी गई

0

लालकुआं। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर लालकुआं और हल्दूचौड़ क्षेत्र की अंग्रेजी और देशी शराब की दुकानों में उप जिलाधिकारी लालकुआं रेखा कोहली के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम द्वारा ताबड़तोड़ छापेमारी की कार्रवाई की गई। दोनों दुकानों में अंकित मूल्य से अधिक दाम (ओवररेटिंग) लेते हुए पाए गए।

राजस्व टीम द्वारा रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी को कार्यवाही हेतु संस्तुति की गई है।

जिलाधिकारी के निर्देशन में की गई छापेमारी कार्यवाही के अंतर्गत उपजिलाधिकारी लालकुआं रेखा कोहली द्वारा लालकुआं तहसील अंतर्गत 4 मदिरा अनुज्ञापित दुकानों का ओचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय राजस्व कर्मी एवं अन्य लोगों के माध्यम से दुकानों से मदिरा की खरीद करवाई गई, जिसमें पाया गया कि मदिरा की बोतलों में अंकित मूल्य के सापेक्ष अधिक मूल्य पर मदिरा की बिक्री की जा रही है।

इसी प्रकार लालकुआं की अंग्रेजी एवं देशी तथा हल्दूचौड़ की भी दो देशी व विदेशी मदिरा दुकान में मूल्य से अधिक धनराशि पर मदिरा की विक्रय होना पाया गया।

राजस्व की टीम द्वारा अनुज्ञापी निर्मल उपाध्याय विदेशी मदिरा की दुकान, हरिश्चंद्र तिवारी देशी मदिरा, सुरेश सिंह नेगी की विदेशी मदिरा व कैलाश चंद्र पंत की देशी मदिरा की दुकानों पर छापेमारी की कार्रवाई की गई। इन चारों दुकानों में अधिक दाम ओवर रेटिंग के अतिरिक्त दुकान में बिलिंग मशीन खराब पाई गई, स्टॉक पंजिका भी अपूर्ण पाई गई, दुकान पर बिक्री पंजिका नहीं पाई गई, पुलिस का

सत्यापन नहीं पाया गया, और इन चारों दुकानों में ओवर रेटिंग पाई गई। इस संबंध में उप जिलाधिकारी द्वारा जिलाधिकारी को अपनी रिपोर्ट प्रेषित की गई है।

उप जिलाधिकारी रेखा कोहली ने बताया कि लालकुआं और हल्दूचौड़ की सभी देशी और विदेशी मदिरा की दुकानों में ओवर रेटिंग पाई गई है, उनके द्वारा विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को भेज दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!