Home उत्तराखंड मंत्रियों और दायित्वधारियों की लिस्ट फाइनल, अप्रैल के पहले हफ्ते में कैबिनेट...

मंत्रियों और दायित्वधारियों की लिस्ट फाइनल, अप्रैल के पहले हफ्ते में कैबिनेट विस्तार तय- भाजपा

0

देहरादून।

अप्रैल के पहले हफ्ते में कैबिनेट विस्तार तय- भाजपा

उत्तराखंड में लंबे समय से कैबिनेट विस्तार को लेकर चल रही चर्चाओं पर अब विराम लगने वाला है। माना जा रहा है कि अप्रैल के पहले हफ्ते यानी नवरात्रों में धामी सरकार का कैबिनेट विस्तार हो सकता है। कैबिनेट विस्तार के साथ ही संगठन के नेताओं को भी सरकार में दायित्व दिया जाना है, जिसकी लिस्ट भी फाइनल हो चुकी है। दरअसल, उत्तराखंड में बीते काफी समय से कैबिनेट विस्तार की चर्चाएं हैं। कुछ दिनों पहले उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी साफ किया है कि प्रदेश में कभी भी कैबिनेट का विस्तार हो सकता है. वहीं अब उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट ने भी साफ किया है कि कैबिनेट विस्तार और दायित्व दिए जाने को लेकर केंद्र में नेताओं के साथ कई दौर की बैठकें हो चुकी हैं. बैठक में लगभग सब तय हो चुका है।

राजेंद्र सिंह बिष्ट, प्रदेश महामंत्री, बीजेपी

वही मंत्रियों और दायित्वधारियों की लिस्ट भी फाइनल हो चुकी है। वही ज्यादा जानकारी देते हुए प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि संगठन, मुख्यमंत्री और केंद्र के स्तर पर लिस्ट फाइनल हो चुकी है। अप्रैल के पहले हफ्ते या दूसरे हफ्ते में कैबिनेट विस्तार हो जाएगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी के पुराने कार्यकर्ताओं को, जो लंबे समय से पार्टी की सेवा कर रहे हैं, उन्हें जिम्मेदारी दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!