देहरादून।
उत्तराखंड में इन दिनों लगातार मौसम करवट ले रहा है। जिसको लेकर मौसम विभाग समय समय पर अलर्ट भी जारी कर रहा है। ऐसे में आपदा प्रबंधन विभाग भी अपनी तरीके से तमाम क्षेत्रों में नजर बनाया गया है । इसको लेकर आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन का कहना है कि बरसात को रोकना हमारे बस में नहीं है लेकिन बरसात के दौरान हमारा सिस्टम काम करता है जैसे देहरादून के मालदेवता में जब बरसात हुई तो लोगों को ओर गाड़ियों को वहां से निकाला गया ओर तत्काल राहत बचाव कार्य किया गया । उन्होंने कहा कि आवश्यकता इस चीज की है जब बरसात हो तो लोग नदी के किनारे या ऐसी जगह जहां झरने , नदी नाले गढ़ेरे है वहां जाने से बचें । पहाड़ों में जब पानी बरसता है तो बहुत तेजी से पानी का बहाव बढ़ता है इसीलिए लोगों को जागरूक करने की भी जरूरत है कि वे पानी वाले क्षेत्रों के आस पास ना जाए।
विनोद कुमार सुमन , आपदा प्रबंधन सचिव












