Home उत्तराखंड अब होगा कड़ा एक्शन, उत्तराखंड वक्फ बोर्ड की संपत्तियों पर कब्जा जमाए...

अब होगा कड़ा एक्शन, उत्तराखंड वक्फ बोर्ड की संपत्तियों पर कब्जा जमाए लोग नपेंगे- जल्द होगा ट्रिब्यूनल गठन

0

देहरादून।

उत्तराखंड में वक्फ बोर्ड की सैकड़ों बीघा भूमि पर अवैध कब्जे हैं। जिस पर कार्रवाई को लेकर के जल्द ही ट्रिब्यूनल का गठन होने जा रहा है। इसके बाद कई नियम सख्त हो जाएंगे. जिससे वक्फ बोर्ड की संपत्तियां के कब्जों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

शादाब शम्स, अध्यक्ष, उत्तराखंड वक्फ बोर्ड 

उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने बताया कि वक्फ बोर्ड 2022 विनिमय नोटिफिकेशन पर संस्तुति हो गई है. अब जल्द ही इस महीने की आखिर तक ट्रिब्यूनल का गठन हो जाएगा. इसके बाद उत्तराखंड में मौजूद वक्फ बोर्ड की संपत्तियां के कब्जों पर सख्त कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। शादाब शम्स ने बताया कि उत्तराखंड वक्फ बोर्ड ने तय किया है कि वक्फ संपत्तियों का किराया बढ़ाया जाएगा. इस वक्त उत्तराखंड वक्त बोर्ड की आय बहुत कम है. आज भी कई बड़ी-बड़ी संपत्तियों का किराया 20-25 रुपए महीने के रूप में आ रहा है. जो कि किसी भी तरह से व्यावहारिक नहीं है और यह चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड की संपत्तियों पर किराया बढ़ाने का फैसला लिया गया है और इसे बाजारी मूल्य के आसपास लाया जाएगा. ताकि, इससे उत्तराखंड वक्फ बोर्ड की इनकम बढ़े और इस पैसे से गरीबों की मदद की जा सके। शादाब शम्स ने बताया कि वक्फ संशोधन अधिनियम लाया जा रहा है. ताकि, गरीबों को गरीबों का हक दिलाया जा सके. उन्होंने कहा कि आज वक्फ की संपत्तियों पर गरीब नहीं, बल्कि आमिर कब्जा जमाए बैठे हैं. आरोप लगाया कि कांग्रेस को 75 साल शासन करने को मिले, लेकिन उनकी ओर से वक्फ में कोई सुधार नहीं किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!