Home उत्तराखंड राजधानी में यातायात को लेकर पुलिस के दावों की खुली पोल, वीकेंड...

राजधानी में यातायात को लेकर पुलिस के दावों की खुली पोल, वीकेंड पर लंबा जाम

0

देहरादून।

पुलिस के दावे फेल, वीकेंड पर लगा लंबा जाम

2 दिन में आज 80 हजार पर्यटक, 20 हजार वाहन वापस लौटाए

यातायात निदेशालय ने तैयार किया एबीसी प्लान

30 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू होने जा रहा है और यात्रा को लेकर सभी विभाग के साथ ट्रैफिक पुलिस भी अपनी तैयारियां पूरी होने का दावा कर रही है,लेकिन यह दावे पिछले तीन दिन के वीकेंड में फैल हो गए है। और अब आगामी चारधाम यात्रा पुलिस के लिए चुनौती रहने वाली है। वीकेंड के दौरान देहरादून, मसूरी और आस पास के पर्यटक स्थलों, टिहरी क्षेत्र में शिवपुरी, मुनि की रेती क्षेत्र में राफ्टिंग ओर हरिद्वारव ऋषिकेश क्षेत्र में बैसाखी के पर्व के मद्देनजर बाहरी राज्यो से भारी संख्या में पर्यटकों के आने के कारण देहरादून के नगर क्षेत्र,ऋषिकेश ओर रायवाला क्षेत्र में यातायात का दबाव काफी बढ़ गया था,जिसका असर देहरादून के अन्य मार्गाे पर भी दिखा।लांग वीकेंड के दौरान विगत 2 दिनों में ऋषिकेश क्षेत्र अंतर्गत लगभग 80 हजार पर्यटक वाहनों का आगमन हुआ, जिनमें से लगभग 20000 वाहन वापस गए। इस दौरान मसूरी में भी दो दिनों के दौरान 15 हज़ार पर्यटक वाहन आए और 08 हज़ार वाहन वापस गए।इस दौरान दोनों स्थानों पर होटलो के पैक होने के कारण भी होटल की तलाश में पर्यटक वाहनों का आवागमन बना रहा।जिसके कारण हरिद्वार और ऋषिकेश में कई किलोमीटर का लंबा जाम देखने को मिला।

अजय सिंह, एसएसपी, देहरादून

वही चारधाम यात्रा को लेकर ट्रैफिक निदेशालय की तैयारी लगातार जारी है।ट्रैफिक निदेशालय ने जाम की स्थिति को नियंत्रण करने के लिए तीन प्लान तैयार किए है।जिससे जाम की स्थिति से निजात मिल सकें।चारधाम यात्रा ऋषिकेश और हरिद्वार से शुरू होती है और जाम की स्थिति भी यही पर देखी जाती है।जिस तरह पिछले दिनों वीकेंड पर भी जाम की स्थित देखने को मिली थी,इसलिए यातायात निदेशालय ने हरिद्वार और देहरादून के लिए तीन प्लान तैयार किए है।वही यातायात निदेशक का कहना है कि सड़क सीमित है और जाम न लगे उसके लिए ट्रैफिक पुलिस प्रयास करती है।जिस तरह से पिछले दिनों वीकेंड पर जाम की स्थिति देखने को मिली,ऐसे में अब प्लान abc तैयार किए गए है।

एन एस नपलच्याल, निदेशक यातायात

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!