देहरादून।
उत्तराखंड में इन दिनों मौसम बदला हुआ है। इस बीच मौसम विभाग ने आठ मई तक उत्तरकाशी में भारी बर्फबारी का रेड अलर्ट जारी किया है साथ ही पर्वतीय जिलों में बिजली चमकने और ओलावृष्टि होने के साथ तेज दौर की बारिश का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। बात करें मैदानी इलाकों की तो वहां तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में आपदा प्रबंधन विभाग ने अपनी तैयारी कर ली है । आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया 8 तारीख तक सभी जिलों में ऑरेंज अलर्ट है वहीं उत्तरकाशी के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है जो कि ज्यादा खतरनाक होता है इसीलिए हमने अधिकारियों के साथ बैठक की और उन्हें सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए । ये कहा गया है कि बरसात में यात्रा को रोक लिया जाए , पानी के पास जाने से उन्हें रोका जाए , जहां रास्ता टूटने की संभावना हो वहां जेसीबी मशीन ओर मैनपॉवर तैयार रखा जाए। आपदा की स्थिति में शेल्टर चिन्हित किए जाए और खाने पीने बिजली सबकी व्यवस्था की जाए ताकि बिना किसी बाधा के यात्रा हो पाए ।
विनोद कुमार सुमन , सचिव, आपदा प्रबंधन विभाग












