Home उत्तराखंड गणतंत्र दिवस 2026: देहरादून परेड ग्राउंड में राज्यपाल ने ली परेड की...

गणतंत्र दिवस 2026: देहरादून परेड ग्राउंड में राज्यपाल ने ली परेड की सलामी, आकर्षक झांकियों ने मोहा मन

0

Republic Day 2026: देहरादून के परेड मैदान में गणतंत्र दिवस के राज्यस्तरीय मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान राज्यपाल और सीएम धामी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

77वें गणतंत्र दिवस के अवसर देहरादून के परेड मैदान में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान सीएम सीएम पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। इसके साथ ही समारोह में विभिन्न विभागों की झाकियां भी निकली गईं।

उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने गणतंत्र दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, संविधान शिल्पी डॉ. भीमराव आंबेडकर और संविधान निर्माताओं को नमन किया।

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत डिजिटल अर्थव्यवस्था, स्टार्टअप, रक्षा, अंतरिक्ष, हरित ऊर्जा और सैन्य शक्ति में वैश्विक स्तर पर मजबूत हुआ है। देवभूमि उत्तराखंड भी इस विकास यात्रा में आधारभूत ढांचे, कनेक्टिविटी, डिजिटल सेवाओं और निवेश के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

राज्यपाल ने योग और आयुर्वेद को राज्य की आत्मा बताते हुए उत्तराखंड को योग-भूमि, वेलनेस हब और अध्यात्म का वैश्विक केंद्र बनाने का संकल्प दोहराया। उन्होंने मातृशक्ति की उपलब्धियों, यूसीसी से महिलाओं को मिली सुरक्षा व समानता और प्रशासन, आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य व शिक्षा में तकनीक के बढ़ते उपयोग को भी रेखांकित किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गणतंत्र दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए इसे संविधान निर्माण का महापर्व बताया। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों, संविधान निर्माताओं और राज्य आंदोलनकारियों को नमन करते हुए संविधान के मूल्यों—न्याय, स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे—के प्रति प्रतिबद्ध रहने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने नरेंद्र मोदी के 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प और उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई। राज्य सरकार ने जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए समान नागरिक संहिता, तीर्थाटन व धार्मिक पर्यटन (चारधाम, मानसखंड, शीतकालीन यात्रा) के विकास, उद्योग-अनुकूल नीतियों और निवेश प्रोत्साहन पर जोर दिया।

उन्होंने बताया कि नीति आयोग की निर्यात तैयारी सूचकांक में उत्तराखंड को छोटे राज्यों की श्रेणी में पहला स्थान मिला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!