Home उत्तराखंड देहरादून में स्कूल बना रणक्षेत्र! प्रधानाध्यापिका समेत 3 शिक्षकों की पिटाई, आरोपी...

देहरादून में स्कूल बना रणक्षेत्र! प्रधानाध्यापिका समेत 3 शिक्षकों की पिटाई, आरोपी मोहम्मद सरफराज गिरफ्तार

0

डोईवाला। राजकीय प्राथमिक विद्यालय तेलीवाला में प्रार्थना सभा के दौरान एक युवक स्कूल में घुस गया। वहां पर उसने छात्राओं पर अश्लील टिप्पणी की। रोकने पर आरोपित ने प्रधानाध्यापिका सहित तीन शिक्षकों को पीटा।

उसके बाद आरोपित ने स्कूल का फर्नीचर तोड़ दिया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। सूचना पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता और स्थानीय लोग कोतवाली पहुंचे।

वहां पर उन्होंने हंगामा कर आरोपित को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की। उसके बाद पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

डोईवाला कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार राणा ने बताया कि इस मामले में राजकीय प्राथमिक विद्यालय तेलीवाला की प्रधानाध्यापिका उषा रानी ने तहरीर दी है। जिसमें बताया कि प्रार्थना सभा के दौरान विद्यालय के सामने रहने वाला एक युवक विद्यालय में घुस गया।

जब उसे छात्राओं ने रोका तो उसने छात्राओं के साथ अभद्रता करने के साथ अश्लील टिप्पणी की। जब प्रधानाध्यापिका ने उसे डांट और उसे जाने का कहा तो आरोपित ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।

जब शिक्षक बचाने आए तो आरोपित ने उन्हें भी पीटा। उसके बाद आरोपित ने विद्यालय का फर्नीचर तोड़ दिया और शिक्षकों को जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गया।

तहरीर में कहा गया है कि आरोपित पूर्व में भी विद्यालय में इस तरह की हरकतें कर चुका है। जिससे छात्र-छात्राओं के साथ ही शिक्षकों में भी भय का माहौल बना हुआ है।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपित मोहम्मद सरफराज उर्फ मोनू निवासी तेलीवाला डोईवाला के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

सुरक्षा की गारंटी मिलने तक विद्यालय रहेगा बंद

डोईवाला। राजकीय प्राथमिक विद्यालय व पूर्व माध्यमिक विद्यालय तेलीवाला के शिक्षक- शिक्षिकाओं ने सुरक्षा गारंटी मिलने तक अपनी उपस्थिति उपशिक्षा अधिकारी कार्यालय में दर्ज कराने की बात कही है।

उन्होंने कहा कि इस भय के माहौल में विद्यालय न आने को लेकर उपशिक्षा अधिकारी डोईवाला को पत्र भेजा है।

वहीं उ.रा.प्रा.शिक्षक संघ डोईवाला के ब्लाक अध्यक्ष नरेंद्र सागर और जू.हा. शिक्षक संघ डोईवाला के ब्लाक अध्यक्ष राजेश डोभाल ने कहा कि तेलीवाला के विद्यालय में हुई घटना से शिक्षकों में रोष है, क्योंकि इसमें गुरु की मर्यादा को धूमिल किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!