देहरादून।
उत्तराखंड बाल अधिकार एवं संरक्षण आयोग ऑन नाबालिक दुष्कर्म
नैनीताल जिले में नाबालिक के साथ हुई हैवानियत की घटना पर बाल आयोग द्वारा त्वरित संज्ञान लिया गया है। इस घटना को लेकर उत्तराखंड बाल अधिकार एवं संरक्षण आयोग ने डॉ गीता खन्ना ने कहा कि इस प्रकार के असामाजिक तत्व हमारे समाज में पल रहे हैं इस उम्र में इनकी मानसिकता कितनी गिरती जा रही है । इस प्रकार के अपराधी कहा से प्रेरित हो रहे है आयोग ने इस पर जांच के आदेश वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दिए है ,और यह भी कहा है कि हर पहलुओं की जांच की जाए। डॉ गीता खन्ना ने बताया कि देहरादून में भी नाबालिक बालिका के साथ बलात्कार की सूचना मिली , नैनीताल में भी युवती के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया जिसमें देखा गया है कि धर्म विशेष के लोगों द्वारा निरंतर ऐसी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है जो कि अत्यंत निंदनीय है।
डॉ गीता खन्ना , अध्यक्ष, उत्तराखंड बाल अधिकार एवं संरक्षण आयोग












