Home उत्तराखंड मोटाहल्दू में सनसनी: घर लौटते समय 10वीं की छात्रा गायब, तलाश में...

मोटाहल्दू में सनसनी: घर लौटते समय 10वीं की छात्रा गायब, तलाश में जुटी पुलिस

0

लालकुआं। मोटाहल्दू स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अध्यनरत कक्षा 10 की छात्रा स्कूल की छुट्टी के बाद अपने घर को लौट रही थी रास्ते से रहस्यमय परिस्थितियों में अचानक लापता हो गई है।

ग्रामीणों के अनुसार महावीर औद्योगिक संस्थान मोटाहल्दू क्षेत्र में निवास करने वाले सतीश उपाध्याय की पुत्री ललित उपाध्याय जो कि कक्षा 10 की छात्रा थी, स्कूल से वापस घर महावीर औद्योगिक संस्थान के समीप काली मंदिर को लौट रही थी, घर को जाने के लिए झाड़ियों के बीच से रास्ता निकलता है, उन्ही झाड़ियों के बीच से अचानक लापता हो गई। बच्ची की स्कूल ड्रेस झाड़ियां के बीच पड़ी हुई मिली हैं। परंतु बच्ची के घर नहीं पहुंचने से परिजनों में हड़कंप मच गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी, लालकुआं कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा और हल्दूचौड़ पुलिस चौकी प्रभारी शंकर सिंह नयाल दलबल सहित मौके पर पहुंच गए, और छात्रा की तलाश शुरू कर दी गई है। वही मौके पर पहुंची फोरेंसिक एवं डॉग स्क्वायड द्वारा लापता छात्रा की तलाश में जुट गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!